आजमगढ़, जनवरी 4 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पारनकुंडा गांव स्थिति गोशाला से मवेशियों की तस्करी की जा रही थी। शनिवार की रात करीब एक बजे पशु तस्कर पिकअप पर चार मवेशी लोड किए थे। सूचना मिलने पर जीयनुपर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पशु तस्कर गोशाला के अंदर मवेशी लदी पिकअप छोड़ कर फरार हो गए। पिकअप पर चार मवेशी लदे थे। जानकारी होने पर एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, सीडीओ परीक्षित खटाना, सीवीओ मुकेश कुमार गुप्ता, एसडीएम सगड़ी, बीडीओ अजमतगढ़, पशु चिकित्साधिकारी अजमतगढ़ डॉ. ओपी आनंद रविवार की सुबह मौके पर पहुंच कर जांच की। जीयनपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गयी। सीडीओ ने कहा जिम्मेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जागी। गोशाला में इस समय 90 मवेशी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...