कानपुर, फरवरी 11 -- चकेरी, संवाददाता। चकेरी में गोशाला संचालक से पुराने विवाद में मारपीट कर लूट के मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। गंगागंज निवासी अल्लू यादव के मुताबिक 17 अक्टूबर को उनकी गोशाला का सांड़ बीमार था। इलाज के लिए वह रात साढ़े नौ बजे पशु डॉक्टर का इंतजार कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान पुराने विवाद को लेकर आरोपित पड़ोसी नरेंद्र शराब के नशे में उनसे गाली गलौज करने लगा। विरोध पर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। शैलेंद्र, वीरेंद्र, करण और आकाश भी मारपीट करने लगे। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...