दुमका, मार्च 17 -- दुमका में श्री गौशाला के प्रांगण में 19 से 25 मार्च तक एकपञ्चाशत् श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर गौशाला रोड में गौशाला परिसर में गौशाला के मंत्री प्रवीण महरिया ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में कथावाचक पंडित नीरज कृष्ण शास्त्री श्रीधाम वृन्दावन से आएंगे और 51 पंडितों की टीम भी दुमका में शामिल होगी। सात दिनों तक चलने वाले इस भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ में कथा प्रतिदिन संध्या 3 बजे से प्रारंभ होगी। इस ज्ञानयज्ञ के लिए भव्य तैयारियों की जा रही हैं और शहर एवं आस-पास के इलाके में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। 19 मार्च को प्रातः 8 बजे श्री श्री गौशाला, दुमका के प्रांगण से एक भव्य प्रभात फेरी निकाली जाएगी समें हजारों भक्त शामिल होंगे। प्रेस वार्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.