मिर्जापुर, मार्च 6 -- ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के दुर्जनीपुर गांव निवासी किसान शेषमणि शुक्ल के गोशाला में बुधवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। संयोग ठीक था कि रात में लघुशंका करने के लिए उठे किसान के भतीजे दिलीप शुक्ल ने गौशाला में धुआं सुलगता देख लिया। शोरगुल मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और गोशाला के भीतर बंधी हुई एक भैंस, दो गाय और एक बछड़े को किसी तरह से रस्सी खोलकर गौशाला से बाहर निकाल बचा लिया। वहीं आग की चपेट में आने से बछड़ा गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि गाय और भैंस आंशिक रूप से झुलसे हैं। गोशाला के बगल के कमरे में रखा पशु आहार, रजाई गद्दे जलकर राख हो गए। किसान की सूचना पर गुरुवार दोपहर पहुंचे हल्का लेखपाल हंसराज मौर्य ने घटना की जांच पड़ताल की। किसान ने पशु चिकित्सक को बुलाकर झुलसे हुए पशुओं का उपचार करवाया। किसान शेषमणि शुक्ल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.