औरैया, फरवरी 13 -- फफूंद। नगर पंचायत की ककोर रोड स्थित गोशाला में मृत गोवंश होने का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जांच में गलत पाया गया। सूचना पर अधिशासी अधिकारी विनय कुमार पांडेय और पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ब्रजभूषण सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच में वीडियो में मृत बताए गए गोवंश को स्वस्थ पाया गया। पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि गोशाला में कुल 199 गोवंश मौजूद हैं। एक गाय बीमार है, जिसका नियमित उपचार चल रहा है, लेकिन किसी भी गोवंश की मृत्यु नहीं हुई है। अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो भ्रामक है और लोगों से अपील की कि अपुष्ट जानकारी साझा न करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...