फतेहपुर, दिसम्बर 23 -- फतेहपुर। कड़ाके की सर्दी में गौशाला के बेजुबान इलाज के अभाव में बीमारी का दंश झेल रहे हैं। गोबर, कीचड़ और गंदगी से पटे स्थलों में पशु कराह रहे हैं। मंगलवार को गड़बड़ियों से घिरी एक गौशाला में मृत और बीमार पशुओं का एक वीडियो वायरल हो गया। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। विजयीपुर ब्लॉक के खासमऊ में संचालित वृहद गौ संरक्षण केंद्र खासमऊ द्वितीय की दयनीय स्थितियों पर रितेश तिवारी व प्रेम सागर मिश्र द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई। बताया कि गौशाला में गोबर और कीचड़ से गंदगी फैली है। गोवंश मृत अवस्था में पड़े है, कई पशु बीमार भी है। पशु चिकित्सकों के अभाव में पशु बीमारी से जूझ रहे है। सर्दी से बचाव के लिए काऊकोट तक नहीं उपलब्ध कराया गया। साथ ही गौशाला का वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें कई पशु मृत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.