भागलपुर, फरवरी 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता गोशाला स्थित नंदीश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा भोले का आकर्षक शृंगार किया गया। जबकि बेंगलुरु के स्वामी परमतेज जी के सानिध्य में महारुद्राभिषेक किया गया। वहीं बेदाचार्य गौतम पांडे ने पूजन विधान कराया। इस बीच चेतांशी दीदी व पल्लव हलधर की प्रस्तुति पर श्रोता झूम उठे। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। वहीं आयोजन को सफल बनाने में सत्य नारायन पोद्दार, गिरधारी केजरीवाल, रोहित बाजोरिया, घनश्याम कोटरीवाल, राजेश बंका व सुनील बुधीया समेत अन्य लगे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.