कौशाम्बी, दिसम्बर 17 -- बीडीओ सिराथू ने सभी सचिवों को निर्देश दिया है कि गोशाला में मवेशियों की मौत होने पर उनका पोस्टमार्टम कराना जरूरी है। केयरटेकर, प्रधान व सचिव की जिम्मेदारी है कि मवेशी की मृत्यु की सूचना तत्काल दें, ताकि पोस्टमार्टम कराया जा सके। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बीडीओ सिराथू भवेश शुक्ला ने सभी सचिवों को निर्देश दिया है कि क्षेत्र के सभी नौ गोशाला में संरक्षित मवेशियों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यह भी निर्देश दिया है कि जानकारी में आया है कि संरक्षित मवेशी की मृत्यु होने पर उसे गड्ढे में दफन कर दिया जाता है। अब ऐसा नहीं होगा। यदि अब किसी मवेशी की मृत्यु होती है तो उसकी सबसे पहले सूचना पशु पालन विभाग को दी जाएगी। केयरटेकर, प्रधान व सचिव की जिम्मेदारी होगी कि इसकी तत्काल सूच...