बदायूं, जनवरी 12 -- बिसौली। कड़ाके की ठंड को देखते हुए गोशाला में गोवंश का हाल-चाल लेने के लिए रात मेंअधिशासी अधिकारी रवि यादव ने निरीक्षण किया। नगर पालिका परिषद बिसौली की अस्थाई गौशाला के औचक निरीक्षण के दौरान ईओ ने गोवंशों के रहने खाने के साथ-साथ ठंड से बचाने के लिए किए गए उपायों को और बेहतर करने को कहा। इसके बाद पालिका क्षेत्र के चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था और रैनबसेरे में उपलब्ध सुविधाओं को भी देखा। ईओ ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गौशाला में गौवंशों की उचित देखभाल हो। साथ ही, नगर के चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था में कोई कमी न रहे। रैन बसेरा प्रभारी राजीव कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...