एटा, जनवरी 6 -- गोशाला में गोवंशीय पशु के साथ क्रूरता से पिटाई करते हुए कहा वीडियो वायरल हुआ है। (हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता) वीडियो वायरल होने के बाद विश्व हिन्दू परिषद संगठन की इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की गई है। विश्व हिन्दू परिषद ब्रज प्रान्त के प्रान्त सह विशेष सम्पर्क प्रमुख अरविन्द सिंह चौहान का दावा है कि पांच जनवरी को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। एक गोवंश को बेरहमी से पीटा जा रहा है। वायरल वीडियो जीटी रोड स्थित श्री गोपाल गोशाला का बताया जा रहा है। इसमें गोशाला के कर्मचारी बेरहमी से लाठी-डंडो से गोवंश को पीटते नजर आ रहे हैं। यह एक टीनशेड पर चढ़ा हुआ है। इसको पीटा जा रहा है। जिला प्रशासन से मांग की प्रकरण का संज्ञान लेकर बेजुबान गोवंश को मारने वालों पर कड़ी से कडी कार्रवाई की जाये। ताकि फिर कभी भविष्य मे...