फतेहपुर, दिसम्बर 27 -- बहुआ। असोथर ब्लाक के बृहद गौशाला संरक्षण केन्द्र कोण्डार की जर्जर सुरक्षा व्यवस्था के कारण गौशालाओं में जंगली जानवरों का हमला जारी है। शुक्रवार रात जंगली जानवारों ने एक गौवंश व एक बछड़े को मार डाला। वहीं गौपालकों ने एक जंगली जानवर को भी पीट पीट कर मार डाला है। बताते हैं कि एक माह में गौवंशों पर हमले की यह 12वीं घटना है, जिसमें 15 से अधिक मवेशियों की मौत हो चुकी है। ग्राम प्रधान ने तार फेसिंग को दुरुस्त कराने के लिए लिखापढी है। आबादी से दूर जंगल में करीब 2.5 हेक्टयर से बनी गौशालाओं में व्यवस्थाएं शून्य है। गौशाला की सुरक्षा में लगाई गई तार फेसिंग की क्वालिटी और ऊंचाई में खेल कर कम गुणवत्ता वाले तारों का निर्माण कराया गया है। जिसके कारण जंगली जानवारी तार के बीच से या ऊंचाई फांद कर अंदर पहुंचते हैं और बीमार मवेशियों या...