बदायूं, फरवरी 7 -- बिनावर, संवाददाता। तमंचे के बल पर युवक के साथ मारपीट का मामला आया है। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश कर दी है। बिनावर क्षेत्र के गांव रफियाबाद के रहने वाले रूपराम पुत्र रामबाबू ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह गांव में बनी गोशालाओं से अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए गोबर उठाने का काम करता है। दोपहर वह गांव की गोशाला में गोबर भरवा रहा था। तभी गांव के ही विजनेश, प्रेमपाल और अजीत वहां पहुंच गए और गालीगलौज करते हुए उसे गोबर भरने से रोकने लगे। पीड़ित का आरोप है कि तीनों दबंगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, जबकि अजीत तमंचा तानकर खड़ा रहा। चीख-पुकार सुनकर आसपास काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.