बरेली, अप्रैल 6 -- आंवला/रामनगर। डीएम रविन्द्र कुमार ने शनिवार को ब्लॉक रामनगर के गांव खनगांवा श्याम की वृहद गोशाला तथा अलीगंज रोड स्थित बरेली डेरी का निरीक्षण किया। गोशाला में गंदगी पाए जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। शनिवार को डीएम खनगांवा श्याम की गोशाला देखने पहुंचे। उन्होंने तीन सौ गोवंश रजिस्टर में अंकित पाए। केयरटेकरों को गोशाला में साफ-सफाई, पशुओं को पीने के लिए ताजा पानी, खाने के लिए हरा चारा समय पर देने के निर्देश दिए। वृद्ध गायों, बछड़ों और बीमार पशुओं को अलग-अलग रखने के निर्देश दिए। ग्रामीणों से चारागाहों की जमीन पर उगाए जा रही फ़सल और चारे को गोशाला में देने की अपील की। उन्होंने गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाया। उन्होंने अलीगंज रोड स्थित नवनिर्मित बरेली डेरी का भी निरीक्षण किया। उन्होनें बताया कि डेरी से आसपास के गांवों के लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.