सीतापुर, जनवरी 7 -- तंबौर, संवाददाता। तंबौर स्थित खैरा पट्टी गौपाल गोशाला में रखे पुआल में मंगलवार देर रात आग लग गई। आग की लपट देख अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने पानी डालकर आग बुझाना शुरू किया। आग की चपेट में आकर कई कुंतल पुआल जल गया। मौके पर पहुंची दो दमकल ने चार घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही की पशु जहां थे वहां पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया गया। गौपाल गोशाला में करीब 200 पशु हैं। गोशाला में पांच केयरटेकर हैं। मंगलवार देर रात 11:30 बजे गेट के पास लगे पुआल के ढेर से धुआं निकलता देख हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लपट निकलने लगी। आग देख अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने चीख पुकार मचा पानी डालकर आग बुझाना शुरू किया। आग बढ़ती देख पुलिस और दमकल को दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। बी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.