उरई, जनवरी 12 -- कोंच। कोंच क्षेत्र की तीन गौशालाओं का एसडीएम कोंच ज्योति सिंह ने निरीक्षण किया। देवगांव गोशाला बदहाल हालत में मिली। न साफ-सफाई और ही गोवंशों के लिए पर्याप्त चारा आदि मिला। एसडीएम ने केयर टेकर को फटकारते हुए गोशाला की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सोमवार को उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह ने सीओ परमेश्वर प्रसाद के साथ देवगांव, फुलैला और जुझारपुरा गौशालाओं का निरीक्षण किया। आश्रय केंद्र पर 75 गोवंश थे। जब एसडीएम पहुंचे तो देखा कि आश्रय परिसर में कीचड़ ही कीचड़ है। न कोई सही से देखरेख करने वाला है और न ही सफाई की जा रही है। एसडीएम ने बताया कि जांच में पता चला कि गोवंशों की अपेक्षा भूसे की उपलब्धता कम है। जल निकासी का भी कोई प्रबंध नहीं है। इसलिए केयर टेकर को एसडीएम ने फटकारा और एक सप्ताह के भीतर गोशाला में सभी व्यवस्थाएं ...