समस्तीपुर, फरवरी 6 -- समस्तीपुर। श्री गौशाला बहादुरपुर प्रांगण में गुरुवार को गौशाला प्रबंधक जंग बहादुर पासवान की मृत्यु पर शोक सभा का आयोजन किया गया। श्री गौशाला अध्यक्ष सह एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में दो मिनट का मौन रखा गया। उन्होंने कहा की मैनेजर जंग बहादुर पासवान बहुत ही लग्नशील और कर्मठ व्यक्ति थे। सचिन आनंद कुमार बांका ने कहा कि उनकी गौ सेवा याद की जाएगी। मौके पर पूर्व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, पूर्व कोषाध्यक्ष राकेश कुमार राज, ओम प्रकाश,सुनील गुप्ता, रमेश बोहरा, धर्मेंद्र पोद्दार, सुजय पासवान, सतीश कुमार सिंह भास्कर, अशोक कुमार पोद्दार सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...