हरदोई, जनवरी 7 -- हरदोई। भारतीय किसान मजदूर यूनियन (सर्वसमाज) के जिलाध्यक्ष सुनील तिवारी, भूपेंद्र सिंह, शिवलाल मौर्या ने बताया कि भरावन के भटपुर में गोशाला बन चुकी है। इसके भवन की गुणवत्ता की छानबीन कराकर गोशाला को चालू कराने की मांग 16 दिसंबर को की गई थी। इसके बावजूद अब तक कुछ नहीं हुआ। किसान रबी की फसल की बुवाई कर चुके हैं। भटपुर के 14, हाजीपुर के तीन, पिपरी नरायनपुर के पांच मजरों में हजारों किसान गोशाला बनने से लाभांवित होंगे। अभी सर्दी में भी किसान खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि 10 जनवरी तक गोशाला शुरू न हुई तो 12 जनवरी से किसान गोशाला स्थल पर प्रदर्शन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.