रांची, सितम्बर 6 -- रांची। रांची गोशाला न्यास में अन्नपूर्णा सेवा का उद्घाटन शनिवार को किया गया। इस सेवा के तहत जरुरतमंद लोगों को सस्ते दर पर पौष्टिक भोजन प्रदान किया जाएगा। रांची गोशाला न्यास के अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार ने बताया कि इस सेवा के तहत रोजाना छह रोटी, सब्जी और अचार मात्र दस रुपए में वितरित किया जाएगा। अन्नपूर्णा सेवा का उद्घाटन पुष्पा देवी पोद्दार ने किया। इस अवसर पर पुनीत कुमार पोद्दार व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...