बांदा, दिसम्बर 2 -- बांदा। संवाददाता जिलाधिकारी ने कस्बा नरैनी में विपणन शाखा के राजकीय धान क्रय केंद्र प्रथम व द्वितीय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि अब तक राजकीय धान क्रय केंद्र नरैनी प्रथम में 175.20 क्विंटल व द्वितीय में 124 क्विंटल की खरीद की गयी है। केंद्र में बोरों की पर्याप्त उपलब्धता पायी गयी। निर्देश दिये गये कि कृषकों को समय से निर्धारित मूल्य का भुगतान किया जाये। लक्ष्य के अनुरूप धान खरीद सुनिश्चित की जाये। वहीं,नगर पंचायत द्वारा बनाये जा रहे कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। निर्माण सामग्री में ईंट की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली। जांच के लिए नमूना पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिया गया हैं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार को गोशाला का निर्माण कार्य दिसम्बर माह में पूरा कराने का निर्दे...