मथुरा, फरवरी 6 -- हाईवे स्थित राधामोहन जी गोशाला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुषमा सिसोदिया ने गोशाला निर्माण के लिए एक लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। संत जयकृष्ण दास महाराज ने दानदाताओं को पटुका पहनाकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से गोशालाओं को नया संबल मिल रहा है। व्यासपीठ से राधे-राधे बाबूजी महाराज ने गोवर्धन लीला, रासलीला और सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि गो, गंगा और गिरिराज की रक्षा ही सनातन संस्कृति की पहचान है। कथा के दौरान सुषमा सिसोदिया ने कलाकारों को भी पुरस्कार दिया। चेयरमैन प्रतिनिधि कारे बाबा ने कहा कि गोसेवा केवल धार्मिक कर्तव्य नहीं, बल्कि समाज को संस्कारवान बनाने का माध्यम है। कार्यक्रम में ऋतिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.