फतेहपुर, दिसम्बर 30 -- फतेहपुर। पशु चिकित्साधिकारी डॉ वेदब्रत गंगवार ने बताया कि अमौली स्थित मवई गौशाला में मृत और बीमार पशुओं की खबर प्रकाशित हुई थी। जिसकी जांच पशु चिकित्साधिकारी चांदपुर डॉ विशाखा द्वारा कराई गई। जिन्होने बताया कि कुछ लोग गौशाला के चिकित्सा कक्ष में पहुंचे थे। बीमार पशुओं की फोटो लेकर मृत के रूप में वायरल किया गया। बताया कि पशु जीवित है और एक बीमार पशु का इलाज जारी है। अमौली बीडीओ, एडीओ द्वारा निरीक्षण किया गया। जहां चारा पानी, अलाव, तिरपाल और काऊकोट में पशु पाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...