प्रयागराज, फरवरी 9 -- प्रयागराज। नगर निगम की तीन गोशालाओं में निकलने वाले गोबर के कंडों का होलिका दहन में इस्तेमाल होगा। गोशालाओं में होलिका दहन के लिए कंडे बनाए जा रहे हैं। फरवरी के अंतिम सप्ताह तक गोशालाओं में एक लाख कंडे बनाकर बांटने का लक्ष्य रखा गया है। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने इस साल होलिका दहन में गोशाला के गोबर से कंडे बनाने का निर्देश दिया था। महापौर के निर्देश के क्रम में नगर निगम के पशुधन अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज ने गोशालाओं में कंडे बनवाना शुरू किया। लगभग 50 हजार कंडे बनाए जा चुके हैं। पशुधन अधिकारी ने बताया कि शंकरगढ़, गोहरी और मरियाडीह स्थित गोशालों में कंडे बनाए जा रहे हैं। कंडे वितरण करने के लिए सभी जोनल अधिकारियों से सूची मांगी गई है। 25 फरवरी तक सूची मिलने के बाद होलिका जलाने वाली संस्थाओं को कंडे का वितरण शुरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.