चमोली, अगस्त 17 -- थराली। पिंडर घाटी में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कर्णप्रयाग -ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर घनियालधार तथा मोल्यापोड़ कई घंटे अवरुद्ध रहा। जिसे बाद में बीआरओ द्वारा खोल दिया गया। थराली के राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र तलवाड़ी के ग्राम पंचायत बेनौली के जयवीर सिंह पुत्र स्व. दलीप सिंह की गोशाला शनिवार देर रात को हुई अतिवृष्टि के कारण ढह गई। इसमें एक भैंस, 2 बैल और एक बकरी बंधी थी। जिसमे 2 बैल तथा 1 बकरी की मौके पर मृत्यु हो गईं। उप जिला अधिकारी पंकज भट्ट ने बताया राहत एवं बचाव टीम को घटना स्थल के लिए भेज दिया है। वही नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य मनमोहन चतुरा ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.