भागलपुर, अप्रैल 24 -- प्रखंड क्षेत्र की निस्फअंबे पंचायत स्थित टीकोरी गोशाला की 250 बीघा जमीन को लेकर बुधवार को ग्रामीण और जिला प्रशासन की टीम आमने-सामने होती नजर आई। गोशाला की जमीन मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के सरदारपुर गांव में स्थित है। सदर एसडीओ के निर्देश पर गोशाला की जमीन पर चहारदीवारी का काम शुरू कराया गया था। लेकिन बुधवार दोपहर 50 से अधिक ग्रामीणों की भीड़ आक्रोशित होकर मौके पर पहुंच गई और जिला प्रशासन द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य को रोक दिया। ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कह दिया कि वर्षों से इस जमीन पर हमारे पूर्वज ही खेती करते आ रहे हैं। अब यह जमीन गोशाला की बताई जाती है। यह जमीन किसानों की थी जो गोशाला ने ले ली। जबकि डीसीएलआर कोर्ट में भी वर्ष 1997-98 में लिखित डिग्री रैयत किसानों के हक में दिया गया है। ग्रामीण अशोक गोस्वामी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.