दरभंगा, जनवरी 5 -- दरभंगा। गोशाला के समग्र विकास के लिए समाज प्रतिबद्ध है। सामाजिक सहयोग से ही ऐसे अनुष्ठान सफल होते हैं। ये बातें मिर्जापुर गोशाला में एक माह के लिए प्रकल्पित अखंड मासिक संकीर्तन व हवन से जुड़ी आवश्यक बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रमंडलीय आयुक्त शिवजी चौपाल ने कही। जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.अशोक कुमार सिंह ने कहा कि गोशाला के समुचित विकास के लिए मुहिम चलाए जाने की आवश्यकता है। समाजसेवी डॉ. ललन कुमार झा ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। मौके पर समाजसेवी अजीत कुमार मिश्र, वसुन्धरा देवी, एडवोकेट अजित कुमार मिश्र, शिवानंद ठाकुर, अशोक झा, आशीष मिश्र आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.