बरेली, दिसम्बर 15 -- सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों आवारा कुत्तों के प्रबंधन के साथ ही राजमार्गों-एक्सप्रेसवे से निराश्रित पशुओं को हटाने का आदेश दिया था। जिले में किसी भी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत में एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) सेंटर नहीं हैं। गोशालाओं की भी कमी है। ऐसे में सुप्रीम आदेश के अनुपालन में दिक्कत आ रही है। बरेली की फरीदपुर नगर पालिका परिषद सीमा में कोई भी स्थायी गोशाला नहीं है। ऐसे में पास की गोशाला में छुट्टा गोवंश को भेजा जाते हैं। आवारा कुत्तों के प्रबंधन के लिए एबीसी सेंटर को जगह चिह्नित की जा रही है। नगर पालिका परिषद नवाबगंज के पास भी गोशाला नहीं है। वहां गोशाला निर्माण के लिए भूमि खोजी जा चुकी है। फिलहाल अधकटा की गोशाला में पशुओं को भेजा जाता है। एबीसी सेंटर के लिए जमीन देखी जा रही है। मीरगंज की गोशाला में 134 गोवंश स...