कौशाम्बी, दिसम्बर 29 -- सरायअकिल, हिन्दुस्तान संवाद विकास खंड नेवादा में तैनात खंड विकास अधिकारी संजय गुप्ता ने गोवंशों के लिए सराहनीय कदम उठाया। उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र की गौशालाओं में संरक्षित गोवंशों को ठंड से बचाने के लिए कैदियों द्वारा बनाये गए काऊकोट विभिन्न गौशालाओं को मुहैया कराया। खंड विकास अधिकारी नेवादा ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में सराययूसुफ, रसूलपुर टप्पा, हासिमपुर किनार, चकपिन्हा, मकदूमपुर सहित कुल दस गौशालाएं संचालित हैं। इन गौशालाओं में निराश्रित गोवंश को ठंड से बचाने के उद्देश्य से जेल के कैदियों द्वारा निर्मित काऊ कोट उपलब्ध कराए गए हैं। गौशालाओं तक पहुंचाकर सभी गायों को पहनाने का कार्य कराया जा रहा है। इससे उन्हें कड़ाके की ठंड से राहत मिल सकेगी। इस दौरान उन्होंने संबंधित कर्मचारियों एवं गौशाला प्रभारियों को आवश्यक दिशा न...