मुरादाबाद, दिसम्बर 29 -- ब्लॉक स्तरीय गोवंश टास्क फोर्स समिति की बैठक मैं सभी गोवंश पशुओं को गोशाला में ठंड से बचने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा उनके खाने पीने की व्यवस्था भी दुरुस्त रखने को कहा गया। सोमवार को ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में खंड विकास अधिकारी नरेश पाल सिंह ने सभी गोशालाओं में गोवंशीय पशुओं को ठंड से बचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशुधन प्रसार अधिकारी प्रतिदिन गौशालाओं का भ्रमण करते रहें। इसके अलावा चारा, दाना,भूसा ,गुड़ चूना की उपलब्धता बनाने के साथ ही विशेष साफ-सफाई रहनी चाहिए। गोशाला के केयरटेकर का मानदेय प्रतिमाह नियमित रूप से मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक गौशाला में दुधारू गोवंश भी हैं उनसे दूध का उत्पादन बढ़ाएं। बैठक में पशु चिकित्सा अधिकारियों के अलावा सहायक विकास अधिकारी अनिल कुमार, अनुराज, रतन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.