उरई, मार्च 26 -- कालपी। गोशालाओं में गोवंशों की सुविधाओं और संरक्षण के उद्देश्य पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी की मौजूदगी में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने गोशालाओं में गर्मियों में गोवंशों के रखरखाव के लिए पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। बैठक में सचिवों व गोशालाओं के प्रबंधक को अवगत करते हुए उपजिलाधिकारी ने कहा गोशालाओं में गोवंशों के लिए छाया के इंतजाम कराएं। अगर जिन गोशाला में अधिक गोवंश हैं तो अन्य गोशालाओं में स्थानांतरित कराएं। गोवंशों के लिए हरा चारा व भूसे का पर्याप्त स्टाफ रखने के निर्देश दिए। इसी तरह शुद्ध पानी तथा प्रकाश की उचित व्यवस्था करने के लिए भी निर्देशित किया। अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला ने बताया कि आलमपुर गौशाला में 240 गौवंश है तथा उनकी सुख सुविधाओं के लिए पर्याप्त व्यवस्था है। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.