अंबेडकर नगर, जून 12 -- अम्बेडकरनगर। जिले के सभी 37 गोशालाओं पर बुधवार को गो-संवर्धन एवं गो सेवा दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारीअधिकारी डा. अरविन्द कुमार सिंह ने अकबरपुर विकास खंड के सैदपुर भितरी गोशाला में गो पूजन करते हुए गोवंश को गुड़, केला व हरा चारा खिलाया तथा पशुओं की अच्छी तरह देखभाल करने का निर्देश दिया। पशु चिकित्साधिकारी रामपुर सकरवारी डा.राज कुमार , पशुधन प्रसार अधिकारी विजय प्रकाश रावत, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान व ग्रामीण मौजूद रहे। इस मौके पर जनपद के सभी गोशालाओं पर पशु चिकित्साधिकारियों द्वारा 1235 गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण एवं बीमार पशुओं की चिकित्सा की गई। सीवीओ ने मौके पर मौजूद गणमान्य लोगों से भूसा दान करने की अपील किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.