गाज़ियाबाद, फरवरी 16 -- गाजियाबाद। जिले में गोशालाओं का विकास अब पशु राहत कोष से भी हो सकेगा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एसपी पांडेय ने बताया कि जिले में बेसहारा और बीमार पशुओं की देखभाल करने और गोशालाओं में विकास के लिए गाजियाबाद पशु राहत कोष की शुरुआत की गई है। इस कोष में जमा पैसे को खर्च करने के लिए जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और पशुधन विभाग की सहमति अनिवार्य होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...