आजमगढ़, दिसम्बर 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में स्थापित गोशालाओं की अब सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। गोशालाओं में फैली अव्यवस्था के साथ ही चारा आदि की उपलब्धता और मवेशियों की सुविधाओं पर नजर रखी जा रही है। सभी सीसीटीवी कैमरे वाईफाई से जोड़ दिए गए हैं। प्रधान के साथ बीडीओ और पशुपालन विभाग के अधिकारी कार्यालयों में बैठकर गोशालाओं पर नजर रख रहे हैं। जिले की कुल 92 गोशालाओं में 30 हजार से अधिक गोवंश का संवर्धन और संरक्षण हो रहा है। इनमें 16 गोशालाएं नगर निकाय द्वारा संचालित की जा रही हैं। जबकि अन्य गोशालाएं ग्राम पंचायत के अधीन संचालित हैं। अक्सर इन गोशालाओं में अव्यवस्था के साथ ही गोवंशों की संख्या, हरा चारा, भूसा, दूषित पानी, शेड, खुले में रहने और मृत गोवंशों के शव को लेकर बरती जा रही उदासीनता को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रह...