रांची, जून 19 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य के गोशालाओं को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार हर संभव मदद करने को तैयार है। झारखंड देश का पहला राज्य है, जो पशुओं के लिए प्रति दिन 100 रुपए आहार के नाम पर भुगतान करती है। सरकार के द्वारा एक साल की राशि का भुगतान किया जाता है। दूसरे राज्यों में कहीं 30 रुपए, तो कहीं 40 रुपए का ही भुगतान हो रहा है। कृषि मंत्री गुरुवार को झारखंड गो सेवा आयोग के तत्वावधान में 'पारिस्थितिकीय संतुलन एवं आधुनिकता के परिप्रेक्ष्य में गो सेवा के क्षेत्र में उभरती चुनौतियां एवं संभावनाएं विषय पर पशुपालन भवन, हेसाग में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि राज्य के निबंधित गो शाला कैसे स्वावलंबी बनें, इस पर सरकार का जोर है। पिछले वित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.