चित्रकूट, जनवरी 12 -- चित्रकूट। जिले की काफी गोशालाओं की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। सदर तहसील क्षेत्र कर्वी के धौरहीमाफी में संचालित गोशाला में अव्यवस्थाओं का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। हालांकि ऐसे वायरल किसी वीडियो की आपका अपना हिन्दुस्तान समाचार पत्र पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में मृत गोवंश को कुत्ता नोचता नजर आ रहा है। जानकारी पर पशुपालन विभाग ने गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु कर दी है। विभाग का कहना है कि एक दिन पहले निरीक्षण में व्यवस्थाएं सही मिली थी। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। तीन माह से ट्रांसफार्मर खराब होने पर ग्रामीणों में आक्रोश चित्रकूट। भौंरी कस्बे के मजरा गेटा पुरवा में पिछले तीन माह से ट्रांसफार्मर खराब है। मजरे के रहने वाले गंगा प्रसाद, आलोक, रामचंद्र, सुधीर, अभिषेक, शिवबरन...