अंबेडकर नगर, जनवरी 16 -- दुलहूपुर, संवाददाता। कटका पुलिस टीम ने मेला गोविंद साहब क्षेत्र में विभिन्न जनपदों से आए हुए श्रद्धालुओं की एक दर्जन गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी कर संबंधित मोबाइल धारकों को सौंप दिया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख 35 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव और क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। मेला गोविंद साहब थाना कटका क्षेत्र में विभिन्न जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने मोबाइल गुम होने की शिकायतें दर्ज कराई थीं, जिस पर मेला कोतवाली पुलिस टीम ने लगातार अथक प्रयास करते हुए अलग-अलग स्थानों से मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने बरामद 12 मोबाइल फोन को शुक्रवार को मेला कोतवाली में बुलाकर उनके वास्तविक मालिकों क...