हल्द्वानी, अगस्त 28 -- हल्द्वानी। पूर्व सैनिक व भाजपा नेता गोविंद सिंह वर्ती को सांसद अजय भट्ट ने कोटाबाग ब्लॉक के लिए सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। मूलरूप से बागेश्वर जिला स्थित कपकोट भराड़ी निवासी गोविंद सिंह वर्तमान में प्रगतिशील कॉलोनी, भगवानपुर तल्ला हल्द्वानी में रहते हैं। उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, नैनीताल के जिलाध्यक्ष के रूप में पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को सक्रिय भूमिका निभाई। भाजपा ने उन्हें निगम का पार्षद भी मनोनीत किया था। गोविंद की नियुक्ति पर पूर्व सैनिकों के साथ ही भाजपा के तमाम नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...