रुद्रपुर, फरवरी 27 -- शक्तिफार्म। गोविंद तालुकदार को भाजपा शक्तिफार्म मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया है। भाजपा जिला चुनाव प्रभारी कैलाश शर्मा ने मंडल अध्यक्षों की जारी सूची में गोविंद तालुकदार को भाजपा शक्तिफार्म मंडल इकाई का अध्यक्ष नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। पर्यवेक्षकों की सहमति के आधार पर प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास के अनुमोदन के बाद गोविंद को शक्तिफार्म मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। अशोक माली को मंडल प्रतिनिधि मनोनीत किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.