गुमला, दिसम्बर 16 -- जारी। जारी प्रखंड के गोविंदपुर गांव से सैकड़ों मुस्लिम का जत्था अजमेर शरीफ जियारत के लिए रवाना हुआ। रवानगी के दौरान गांव में धार्मिक आस्था, उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। मौके पर सीक्रेट्री जाकिर खान ने बताया कि गोविंदपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से मुस्लिम समाज के लोग हर साल परंपरागत रूप से ख्वाजा गरीब नवाज हजरत मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादरपोशी करने और दुआ मांगने जाते हैं।जायरीन की यात्रा से पूर्व गोविंदपुर कब्रिस्तान परिसर में ईमाम निज़ाम कादरी रब्बानी के नेतृत्व में दुआ और सलातो-सलाम का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने इस धार्मिक यात्रा को सामाजिक सौहार्द, भाईचारा और शांति का प्रतीक बताया और सभी जायरीनों की सुरक्षित यात्रा की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...