नवादा, जून 18 -- गोविंदपुर, संवाद सूत्र गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में मंगलवार की शाम वज्रपात से 48 वर्षीय व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब पीड़ित खेत की ओर गए थे और मौसम अचानक बिगड़ गया। आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बकसोती पंचायत के रामपुर निवासी स्वर्गीय जानकी यादव के पुत्र पेरू यादव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मृत अवस्था में पड़े पेरू यादव के शव को बधार होते हुए उनके घर तक लाए। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। चीख पुकार से आसपास का माहौल गमगीन में बदल गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाली थाना को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विकास चंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.