जमशेदपुर, फरवरी 25 -- गोविंदपुर थाना अंतर्गत शेषनगर निवासी अश्विनी कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार देर रात की है। परिजनों ने सोमवार सुबह अश्विनी को फंदे से लटका पाया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अश्विनी डंपर चलाने का काम करता था। परिजनों के अनुसार, रविवार रात उसने खाना खाया और सभी अपने-अपने कमरे में सो गए। देर रात अश्विनी दूसरे कमरे में गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह पत्नी ने अश्विनी को कमरे में न देखकर उसकी तलाश की और पाया कि उसने फांसी लगा ली है। परिजन आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...