दरभंगा, जनवरी 25 -- लहेरियासराय से सटे गोविंदपुर मोहल्ले के लोग इन दिनों जलजमाव की समस्या से परेशान हैं। वर्षों पुराने मोहल्ले में रहने वाले लोगों को आज भी कई बुनियादी सुविधाएं मयस्सर नहीं हो सकी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, गोविंदपुर मोहल्ले में सबसे बड़ी समस्या जलनिकासी की है। यहां न तो पक्की नालियों की व्यवस्था है और न ही गंदे पानी के निकास के लिए कोई वैकल्पिक साधन। परिणामस्वरूप आम दिनों में घरों से निकलने वाला गंदा पानी या तो सड़क पर जमा हो जाता है या फिर आसपास की खाली निजी जमीन में बहकर जाता है। इससे न केवल गंदगी फैलती है, बल्कि आपसी विवाद और झगड़े की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। कई बार पड़ोसियों में इसी कारण तनाव की स्थिति बन चुकी है। शहर की लगातार बढ़ती आबादी का दबाव अब उसके पुराने मोहल्लों पर साफ दिखाई देने लगा है। लहेरियासराय स...