जमशेदपुर, दिसम्बर 21 -- जमशेदपुर। गोविंदपुर के कैलाश नगर में 10 मिनट में ही चोरों ने एक बाइक चोरी कर ली। घटना चंदन कुमार पांडेय के घर के बाहर हुई। चंदन ने बताया कि रात 8.15 में उसने घर के बाहर गाड़ी देखी थी। इसके बाद वह खाना खाने घर के अंदर गया। मात्र 10 मिनट के बाद बाहर आने पर बाइक गायब मिली। आसपास के लोगों से पूछताछ पर कोई जानकारी नहीं मिली तो गोविंदपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...