जमशेदपुर, दिसम्बर 26 -- गोविंदपुर थाना क्षेत्र के पटेलनगर रोड नंबर-4 स्थित क्वार्टर नंबर-14 में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर लाफार्ज कंपनी के ठेकाकर्मी कृष्णा प्रसाद के घर से नकद रुपये समेत करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, कृष्णा प्रसाद अपने परिवार के साथ उसी क्वार्टर में रहते हैं। बुधवार रात वे अपने भाई योगेंद्र प्रसाद और दोनों परिवारों के सदस्यों के साथ दूसरे तल्ले पर एक साथ सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने सुनसान का फायदा उठाते हुए क्वार्टर के मेन गेट का ताला तोड़ा और घर में प्रवेश कर गए। चोर सीधे पहले तल्ले में स्थित कृष्णा प्रसाद के हिस्से में पहुंचे और वहां मौजूद कमरों की तलाशी ली। अलमीरा का लॉकर तोड़कर उसमें रखे नकद रुपये और सोने-चांदी के जेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.