जमशेदपुर, मार्च 31 -- जमशेदपुर के गोविंदपुर में शनिवार की रात करीब 11.45 बजे हुई मुठभेड़ में मारे गए उत्तरप्रदेश के मोस्ट वांटेड और मुख्तार अंसारी गिरोह के शूटर अनुज कनौजिया के शव का पोस्टमार्टम रविवार को मेडिकल बोर्ड की निगरानी में किया गया। उसके शरीर से छह पिलेट निकले हैं। घाव को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे दूर से मारा गया हो। उसकी पसली, दाहिने कंधे और केहुनी में गोली लगी है। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई, जिसे मानवाधिकार आयोग को भेजा जाएगा। कनौजिया की परसूडीह के बारीगोड़ा में रहने वाली बहन शोभा देवी पोस्टमार्टम हाउस और घटनास्थल पर पहुंची। उसने पुलिस से शव लिया और उसे लेकर मऊ रवाना हो गई। शव को मऊ भेजने का इंतजाम पुलिस ने किया। इधर, पुलिस ने इस मामले में राहुल नामक युवक को गिरफ्तार किया है, जो कनौजिया का चालक था। वह उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.