जमशेदपुर, मार्च 31 -- गोविंदपुर में शनिवार की देर रात हुई मुठभेड़ ने वहां के लोगों को दहशत में डाल दिया था। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि इतनी रात अचानक गोलियां क्यों चलने लगीं। घटनास्थल के पास रहने वाले एक युवक ने बताया कि रात को गली में अंधेरा था। इस दौरान तीन गाड़ियां तेज रफ्तार में आईं और अचानक भूमिहार भवन के बाहर रुक गईं। तीनों गाड़ियों से 10 की संख्या में हथियारबंद कमांडो जैसे जवान बाहर निकले। कार से उतरते ही उन्होंने पहले तो बाउंड्री वाल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया और घर को चारों तरफ से घेर लिया। कुछ पुलिसकर्मियों ने पास के लोगों को घरों में कैद कर दिया और बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी। इसके बाद जवानों ने भूमिहार भवन के अंदर कार पर चढ़कर देखने की कोशिश की। दीवार ऊंची होने के कारण सफल नहीं होने पर पास की सीढ़ी का इस्तेमाल कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.