जमशेदपुर, अप्रैल 3 -- गोविंदपुर मुठभेड़ के बाद बरामद हथियार और अन्य सामानों को अनुसंधानकर्ता संजय कुमार ने बुधवार को जमशेदपुर के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया। इनमें एक रेगुलर सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल, एक कंट्री मेड पिस्टल, 9 एमएम की एक जिंदा गोली, 16 खोखा, 7.65 एमएम की 8 जिंदा गोलियां, 10 खोखा, 21 पिलेट पार्टिकल के साथ दो मोबाइल, एक डोंगल, आधार कार्ड और जिओ सिम कवर शामिल हैं। पुलिस ने अदालत में अर्जी देकर अन्य कानूनी कार्रवाई के लिए आदेश भी मांगा है। बताया जा रहा है कि जब्त सामानों को फॉरेंसिक जांच (एफएसएल) के लिए भेजा जाएगा। इसके अलावा, पुलिस जल्द ही अन्य संदिग्धों से पूछताछ या गिरफ्तारी के लिए भी अदालत से आदेश ले सकती है। जानकार बताते हैं कि पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार राहुल सिंह राजपूत को भी अदालत में पेश कर उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.