जमशेदपुर, मार्च 19 -- गोविंदपुर के प्रकाशनगर में सोमवार रात हुई फायरिंग में घायल शंभू लोहार की इलाज के दौरान टाटा मोटर्स अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के पिता सुखलाल लोहार के बयान पर तुषार नामक युवक पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में पिता ने तुषार पर हत्या का शक जताया है। इधर, पुलिस ने जांच शुरू की तो तुषार फरार पाया गया। पुलिस तुषार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस को अबतक खोखा नहीं मिल पाया है। हालांकि घटना स्थल के पास ही नाली से घटना में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर लिया गया है। परिजन भी पुलिस के सामने अपना बयान बदल रहे हैं, जिससे पुलिस को शक है कि घटना के बारे में परिजनों को जानकारी है। शंभू मूल रूप से सरायकेला का रहने वाला था और प्रकाशनगर में अपने रिश्तेदार के घर रहकर काम करता था। वह सोमवार की रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.