धनबाद, फरवरी 11 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। गोविंदपुर-गिरिडीह सड़क के चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से गोविंदपुर से गिरिडीह जाने वाली सड़क सिंगल लेन है। यह जर्जर भी हो गई है। लंबे समय से सड़क चौड़ीकरण की बात चल रही थी। जमीन अधिग्रहण के लिए योजना लटकी थी। अब सर्वे पूरा होने के बाद जल्द जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल टुंडी के रास्ते बराकर पुल होते हुए 10 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण होना है। गोविंदपुर मेन रोड (बराकर पुल), प्रतापपुर, ठेठाटांड़, नावाटांड़ मोड़ से फतेहपुर और बागजोबरा पथ का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए टुंडी क्षेत्र में ज्यादातर भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। भू-अर्जन विभाग से रैयतों को नोटिस भेजा गया है। 19.97 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण : टू लेन सड़क के निर्माण, मरम्मत और पुननिर्माण होना है। नए निर्माण के लिए बर...