धनबाद, दिसम्बर 11 -- धनबाद, संवाददाता वर्ल्ड चैंपियनशिप में धनबाद के गोविंदपुर निवासी प्रेम कुमार महतो ने रजत पदक जीता है। बायथल-ट्रायथल, लेजर रन वर्ल्ड चैंपियनशिप साउथ अफ्रीका के मोसलबे में हो रही है। इसमें गोविंदपुर निवासी (कोच) शिवा कुमार महतो के साथ झारखंड के आठ खिलाड़ी भारतीय दल में शामिल हैं। चैंपियनशिप 8 दिसंबर से शुरू हुई थी और 13 दिसंबर तक चलेगी। गौरव का क्षण: प्रेम बायथल में रजत जीतने वाले प्रेम कुमार महतो ने कहा कि भारत के लिए यह स्वर्णिम इतिहास है। मेरे लिए यह गौरव का क्षण है। प्रेम को झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे, मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के मृत्युंजय कुमार सिंह, शैलेंद्र पाठक, एसके पांडे, शशिकांत पांडे, रणवीर सिंह, धनबाद जिला संघ के अध्यक्ष पूजा पांडे, अभिषेक पांडे, जयराम...