सिमडेगा, सितम्बर 7 -- बानो, प्रतिनिधि। जामटोली हॉकी खेल समिति के तत्वावधान में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता का समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने खेल का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच ओड़गा तुरीटोली बनाम गोविंदपुर के बीच खेला गया। इसमें गोविंदपुर की टीम 1-0 से विजयी रही। विधायक ने कहा कि खेल शारीरिक तंदुरुस्ती के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना जगाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि हॉकी खेल के माध्यम से जिले के खिलाड़ी हमेशा परचम लहराया है। हॉकी हमारी संस्कृति से जुड़ाव को मजबूत करती है। मौके पर जिप सदस्य बिरजो कंडुलना, प्रमुख सुधीर डांग, अनिल लुगुन, लोरेन्स बागे, थाना प्रभारी अमरनाथ सोनी, मो तनवीर हुसैन, तुरतन गुड़िया, जगदीश बागे, संदीप समद, आंनद मसीह तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.